प्रियंका ने अमेठी में जनता में भरा जोश, बोली भाजपा धन बल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगे

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की।

साथ ही प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे। बहुत लंबे इंतजार के बाद नामांकन के आखिरी दिन तय हुआ कि किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे।

मुख्य समाचार

काठमांडू में राजशाही समर्थन में प्रदर्शन, नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

​नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार को राष्ट्रवादी प्रजातंत्र...

डोमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से 79 की मौत, 160 से अधिक घायल

​डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में स्थित प्रतिष्ठित...

दिल्ली EV नीति 2.0: पेट्रोल-डीजल दोपहिया और CNG ऑटो पर जल्द लगेगा प्रतिबंध

​दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles