ड्रैगन की घिनौनी हरकत: शिंजो आबे की हत्या के बाद भारत में आज राष्ट्रीय शोक तो चीन में जश्न का माहौल

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरे दुनिया भर में शोक की लहर है. भारत में भी आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक करते हुए शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी. देशवासियों ने भी जापान के पूर्व पीएम को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी. लेकिन भारत का पड़ोसी देश चीन यानी (ड्रैगन) में शिंजो आबे की हत्या के बाद जश्न का माहौल है. चीन के सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जिसमें लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं. चीन के एक रेस्टोरेंट में शिंजो आबे की मौत को सेलिब्रेट किया जा रहा है. रेस्टोरेंट में बीस पर्सेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.

यही नहीं, सोशल मीडिया के जरिये आबे को गोली मारने वाले हमलावर को हीरो बताया जा रहा है. जैसे ही शिंजो आबे को गोली मारी गई वैसे ही चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उनके मरने की कामना करने लगे. बता दें कि शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान हमलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सीने में दो गोली मार दी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. 6 घंटे के बाद शिंजो आबे की मौत हो गई. आज दुनियाभर के तमाम देशों में जाने-माने अखबारों ने शिंजो की हत्या को प्रमुखता से पहले पेज पर प्रकाशित किया है. भारत के अखबारों में भी पहले पेज की हेड लाइन, शिंजो आबे की बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है.

–शंभू नाथ गौतम

मुख्य समाचार

रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, पढ़ें 10 बड़े अपडेट

दिवाली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में हुए...

Topics

More

    रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, पढ़ें 10 बड़े अपडेट

    दिवाली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में हुए...

    Ind Vs Nz: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता बेंगलुरु टेस्ट, सीरीज में ली 1-0 की लीड

    न्यूजीलैंड ने भारत को बारिश से प्रभावित रहे बेंगलुरु...

    Related Articles