प्लानो (टेक्सास)|….. टेक्सास में डिनर के लिए अपने दोस्तों के साथ निकलीं कुछ भारतीय महिलाओं से एक महिला बेवजह उलझ गई और गालियां देने लगी. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद प्लानो पुलिस ने एस्मेराल्डा अप्टन नामक इस महिला को गिरफ्तार कर लिया.
वीडियो में अप्टन को भारतीय महिलाओं के एक समूह को ‘गो बैक टू इंडिया’ कहते सुना जा रहा है. अप्टन ने ये भी कहा कि ‘तुम लोग इस देश को बर्बाद कर रहे हो.’ महिला ने ये भी कहा कि ‘तुम इंडियन हर जगह हो और अगर भारत में जिंदगी इतनी शानदार थी, तो तुम यहां क्यों हो?’
सीबीएस न्यूज की एक खबर के मुताबिक महिलाओं ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो 24 अगस्त को सिक्सटी वाइन के बाहर हुई. महिलाओं में से एक ने बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘दोस्तों के साथ रात का खाना एक भयावह अनुभव के साथ खत्म हुआ.
जैसे ही हम सिक्सटी वाइन, प्लानो को छोड़कर अपनी कारों की ओर बढ़े, एक गुस्से से भरी नशे में धुत महिला घृणित नस्लीय गालियां देते हुए हमारे पास आई और यहां तक कि हम पर हमला भी किया.’
वीडियो में अप्टन को नस्लीय गालियां देते हुए देखा जा सकता है. उसने कम से कम दो महिलाओं से मारपीट भी की. अगले दिन- 25 अगस्त को गवाहों के बयानों के आधार पर अप्टन को गिरफ्तार किया गया था. उस पर हमला करने, चोट पहुंचाने और आतंकवादी धमकी देने का आरोप लगाया गया.
पुलिस के जांचकर्ताओं ने कहा कि आगे अप्टन पर और भी आरोप लगाए जा सकते हैं. उसे 10,000 डॉलर का बॉन्ड भरना पड़ा. फिलहाल प्लानो पुलिस की क्राइम अगेंस्ट पर्सन्स यूनिट इस घटना की ‘घृणा अपराध’ के रूप में जांच कर रही है.

अमेरिका में भारतीय महिलाओं को गाली देने वाली महिला अरेस्ट
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories