नोबेल पुरस्कार 2022: तीन अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 2022 का नोबेल पुरस्कार

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 2022 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है. इस बार ये पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों को दिया गया है.

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में इकोनॉमिक्स साइंस के लिए 2022 का स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार देने का फैसला किया है.

7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं. सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता है. एक सप्ताह में सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का एलान हुआ. दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे. तीन अर्थशास्त्रियों को बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए” नोबेल प्राइज से इससे नवाजा गया है.

नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार पांच अलग-अलग पुरस्कार हैं, जो उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है. सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं.

केमिस्ट्री में इस साल का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को दिया गया था. इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ को देने का ऐलान किया गया है.

वहीं गुरुवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को ‘साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने’ वाली उनकी लेखनी के लिए देने का एलान किया.

नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाते हैं. नोबेल पुरस्कार अपने संबंधित क्षेत्रों में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के रूप में माने जाते हैं. पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल होता है. पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और एक मौद्रिक पुरस्कार मिलता है.

मुख्य समाचार

राशिफल 21-10-2024: आज इस राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

मेष-: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन...

Women T20 WC Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता खिताब

दुबई|… एमिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी...

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर सहित छह लोगों की मौत

रविवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड...

Topics

More

    Women T20 WC Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता खिताब

    दुबई|… एमिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी...

    राशिफल 21-10-2024: आज इस राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

    मेष-: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन...

    Related Articles