Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल प्राइज

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है. इसी क्रम में बुधवार (5 अक्टूबर) को रसायन शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी , मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को रसायन विज्ञान में 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

तीन वैज्ञानिकों को पदार्थों के निर्माण के वास्ते “अणुओं के एक साथ विखंडन” के लिये रसायन का नोबेल पुरस्कार मिला है. नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार (3 अक्टूबर) को हुई थी. स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था. उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार मिला था.

इसके बाद मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज की घोषणा की गई थी. भौतिकी के लिए इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया. एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है. ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में तीनों वैज्ञानिकों को कार्य करने के लिए नोबेल प्राइज दिया गया है.

अब गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी जबकि 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी. बता दें कि, 2021 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को दिया गया था, जबकि 2020 में इमैनुएल चारपेंटियर और जेनिफर डौडना को इस पुरस्कार से नवाजा गया था.

मुख्य समाचार

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने की ये चार घोषणाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में...

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पीएम मोदी डिग्री मामले में समन रद्द करने से इंकार

दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट...

हरियाणा: नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों को मिले विभाग

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद अब...

Topics

More

    पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने की ये चार घोषणाएं

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में...

    केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पीएम मोदी डिग्री मामले में समन रद्द करने से इंकार

    दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट...

    Women T20 WC Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता खिताब

    दुबई|… एमिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी...

    Related Articles