उत्तराखंड में मौसम ने दिखाए अपने तेवर, 40 के पार पहुंचा तापमान, गर्म हवाओं ने किया परेशान

उत्तराखंड में इस समय मौसम की तीखी मार जारी है। पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है, विशेषकर मैदानी इलाकों में तपिश असहनीय होती जा रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री अधिक बढ़कर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम के इस बदलते पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट प्रभाव तापमान पर देखा जा सकता है। सूरज की तेज किरणों के कारण सुबह होते ही लोग भीषण गर्मी से परेशान हो उठते हैं। दोपहर के वक्त शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है, जो आमतौर पर व्यस्त रहती हैं।

रविवार को दून में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री पर पहुंच गया। इस तापमान वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

मुख्य समाचार

CT 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल-6 विकेट से हराया, कोहली का शतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को...

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने छतरपुर में रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के...

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

Topics

More

    CT 2025: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चटाई धूल-6 विकेट से हराया, कोहली का शतक

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को...

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    Related Articles