उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश व बर्फबारी की आशंका

उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को बारिश व हिमपात होने का अनुमान है। मौसम केन्द्र ने सोमवार मौसम के एक बार फिर करवट लेने की संभावना जताई है। दो दिन मौसम खराब रहने के बाद दस दिसम्बर को मौसम ठीक रहेगा।

मौसम केन्द्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले के मुख्यत: ऊचांई वाले स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने की संभावना है। हालांकि निचले व मैदानी स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 9 दिसम्बर को भी बारिश व हिमपात होने से इन इलाकों में ठंड में इजाफा होगा।

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार से सक्रिय हो रहा है। जिसका असर हिमालयी क्षेत्र में पड़ने की संभावना है। इसकी वजह से आठ व नौ दिसम्बर को पर्वतीय जिलों के ऊपरी इलाकों में बारिश व हिमपात होगा। वहीं रविवार को दून समेत कई हिस्सों में मौसम शुष्क व सामान्य बना रहा। कहीं कहीं बादलों की मौजूदगी भी रही।

मुख्य समाचार

दिल्ली चुनाव में बीजेपी से मिले घाव! अब पंजाब में आप की मरहम लगाने की तैयारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    Related Articles