उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदला मौसम, आज होगी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बता दे कि मौसम विभाग ने आज पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने की आशंका जताई है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

हालांकि पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, पूरे शीतकाल में वर्षा सामान्य से बेहद कम होने के कारण समय से पहले गर्मी आने का अंदेशा है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में आज ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है। जिससे मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।
उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अगले कुछ दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आगामी एक मार्च को प्रदेश में एकांत क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्य समाचार

‘ब्वारी गांव’ के रूप में चर्चित हो रहा है चिन्यालीसौड़ ब्लॉक का मथोली गांव

उत्तरकाशी जनपद में पयर्टकों का रुख आमतौर पर हर्षिल...

विज्ञापन

Topics

More

    हरिद्वार जिला कारागार में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

    हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार से एक चौंकाने...

    Related Articles