उत्‍तराखंड

उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे बारिश के चलते बंद

0

आज उत्तराखंड में मौसम के बिगड़े रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बागेश्वर में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम की अनिश्चितता से किसी भी समय बदलाब संभव है।

यमुनोत्री घाटी में रातभर मूसलधार बारिश के बाद सुबह मौसम में कुछ राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर के ढेर से बंद हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं के वाहन विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं।

इसी बीच फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी के पास पांचवें दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इस स्थिति के कारण न केवल श्रद्धालुओं बल्कि स्थानीय निवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मरम्मत की टीम कृष्णा चट्टी के पास बड़े वाहनों के लिए रास्ता बनाने में जुटी हुई है।

Exit mobile version