उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम दर्शन पहुंचे क्रिकेटर ऋषभ पंत, ठीक होने के बाद पहली बार धार्मिक यात्रा

सड़क हादसे में घायल होने के दस महीने बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत अब स्वस्थ हैं। वे मंगलवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले। सुबह वे दोनों देहरादून हेलीपैड से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए।

पहले वे बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए गए। वहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया और पूजा अर्चना कराई। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं अब ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द वापसी करने वाले हैं।

बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को उस समय भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब वह अपनी मर्सिडीज बेंज से दिल्ली से रुड़की के ढंढेरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। सर्दी के मौसम में सुबह पांच बजे उनकी कार नारसन कस्बे में डिवाइर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी खाती चली गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हुए थे।

मुख्य समाचार

देहरादून: सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून| बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर...

धूप खिलते ही टूटने लगे उत्तराखंड में ग्लेशियर, तवाघाट-लिपूलेख मार्ग बंद

उत्तर भारत में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. इसी...

Topics

More

    देहरादून: सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    देहरादून| बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर...

    मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्म गोखूल ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान...

    Related Articles