उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को मिल सकती है ‘कोविड बीमा पॉलिसी’,केंद्र से अनुमति का इंतजार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड जीवन बीमा पॉलिसी की सुविधा देने  की मांग की। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल को पत्र  भेजा है। 

पत्र में महाराज ने कहा कि कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है। ऐसे में पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने को कोविड बीमा पालिसी लाई जानी जरूरी है, ताकि विदेशी पर्यटक दोबारा भारत का रुख कर सकें।

पर्यटकों में भय का वातावरण है। इसलिए उन्हें भारत लाने के लिए सुरक्षा देनी जरूरी है। महाराज ने कहा कि वर्ष 2021 में उत्तराखंड में कुंभ आयोजित होना है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

यहां श्रद्धालुओं का कोविड जीवन बीमा कराया जाना बेहद जरूरी है। महाराज ने कहा कि सिंगापुर और अन्य देशों में भी इस तरह की बीमा पॉलिसी को अमल में लाए जाने के प्रयास किए गए हैं। 

महाराज ने कहा कि वर्ष 2019 में 10.9 बिलियन विदेशी पर्यटकों ने भारत का दौरा किया। लेकिन कोरोना महामारी के कारण देश में पर्यटन गतिविधियां खासी प्रभावित हुई हैं। 

मुख्य समाचार

विज्ञापन

Topics

More

    26/11 हमले के साजिशकर्ता ताहव्वर राणा दिल्ली पहुंचे, 16 साल बाद भारत की बड़ी जीत

    26/11 मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ता ताहव्वर राणा...

    Related Articles