उत्तराखंड में फिर टूटा दस साल का रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग परेशान

मई के महीने में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का अनुभव किया जा रहा है। दून का तापमान बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक गर्मी अपने चरम पर है। दिनभर की चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन हालातों का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों पर पड़ा है, जिन्हें गर्म हवाओं के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी असामान्य रूप से बढ़ा हुआ है।

रात का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। इस बढ़े हुए तापमान और गर्म हवाओं ने रात में भी लोगों को चैन की सांस नहीं लेने दी। ऐसे में दिनभर की गर्मी के बाद रात को भी राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जून के पहले सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं।

मुख्य समाचार

राशिफल 24-04-2025: आज मेष राशि के आय में होगी वृद्धि, जानिए अन्य का हाल

मेष राशि- आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार की...

मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत: रोहित शर्मा की फिफ्टी से SRH को 7 विकेट से हराया

23 अप्रैल 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles