केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, कुछ के लिए मजा कुछ के लिए सजा

केदारनाथ और यमुनोत्री में बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस मौसम में भी धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। एक ओर जहां श्रद्धालु बर्फबारी देख उत्साहित नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। 

यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में एक घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम के ऊपर बुग्यालों चोटियों सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत, गरुड़ गंगा टाप पर बर्फबारी जारी है। बारिश बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ गई। ठंड से लोग घरों में दुबके हैं। 

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का श्रद्धालु लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन वहीं पर्याप्त सुविधाएं न होने से श्रद्धालुओं को बारिश बर्फबारी में दिक्कतों का सामना करना रहना पड़ रहा है।बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी।

मुख्य समाचार

पाकिस्तान में एक ट्रेन हाईजैक, अब तक छह सैन्यकर्मी जा चुके मारे

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां पर...

योगी ने कहा: प्रयागराज माफिया का गढ़ से बदलकर एक आदर्श शहर बन गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज शहर...

Topics

More

    सीएम धामी ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली...

    Related Articles