कतर की जेल से रिहा होकर भारत लौटे पूर्व नौ सेना अधिकारी सौरभ वशिष्ठ मंगलवार को देहरादून स्थित अपने घर पहुँचे. जहां बड़ी धूमधाम के साथ उनका स्वागत किया गया. बेटे को देखकर उनके माता-पिता की आंखों से आंसू छलक उठे और वे बहुत भावुक नजर आए. गाड़ी से उतरते ही माता-पिता ने कैप्टन सौरभ को गले लगा लिया.
कैप्टन सौरभ के घर पर उस दौरान बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक पहुंचे हुए थे. जिन्होंने उन्हें तिरंगा पटका और गले में फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान आसपास लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. उनके घर पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. गाड़ी से उतरकर जैसे ही कैप्टन सौरभ घर पहुंचे मां ने उनके माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी.
इस अवसर पर कैप्टन सौरभ ने ईश्वर को धन्यवाद दिया और कहा कि भगवान के आशीर्वाद से उन्हें नई ज़िंदगी मिली है. वहीं उन्होंने केंद्र सरकार का भी धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार के सहयोग से ही वो अपने घर पहुंच सके हैं. इस मुश्किल समय में उनका परिवार उनके साथ था और उनकी हिम्मत को बढ़ाता रहा. उनकी वापसी पर घर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया. लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाईं.
आपको बता दें कि कतर की एक अदालत ने अक्टूबर 2023 में भारतीय नौसेना के आठ अधिकारियों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी. भारत सरकार ने इसे लेकर क़ानूनी लड़ाई लड़ी और उनकी रिहाई के लिए लगातार प्रयास किए थे. जिसके बाद भारत की कोशिशें रंग लाई और कतर ने इन्हें रिहा कर दिया. सोमवार सुबह आठ में सात भारतीय अपने वतन वापस लौट आए हैं. जिसके बाद वो यहां से अपने घर को रवाना हो गए.

कतर की जेल से रिहा होकर देहरादून पहुँचे कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, लगे भारत माता की जय के नारे
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
- होम
More
Popular Categories