ऋषिकेश एम्स के रेजिडेंट डाक्टरों में कोलकाता की घटना से आक्रोश, रैली निकालकर किया कार्य बहिष्कार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या ने चिकित्सा समुदाय में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के विरोध में एम्स के रेजिडेंट चिकित्सकों ने त्रिवेणीघाट तक एक आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से उन्होंने इस जघन्य अपराध के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की और न्याय की मांग की।

एम्स में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो गईं, जब रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया। इस वजह से करीब 50 प्रतिशत सर्जरी और 70 प्रतिशत ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने

मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में एक आक्रोश रैली आयोजित की, जिसमें एम्स फैकल्टी एसोसिएशन और नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया। डॉक्टरों ने रैली के दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने विरोध को प्रकट किया। बुधवार को भी रेजिडेंट डॉक्टर कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।

आरडीए के अध्यक्ष डाॅ. सावन व महासचिव डाॅ. कार्तिक ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ किए गए अमानवीय कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles