प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के जंगल की आग में जले चार वन कर्मियों की मौत पर जताया दुख

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अल्मोड़ा में जंगल की आग में चार वन कर्मियों की दुखद मृत्यु और चार अन्य कर्मियों के घायल होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने के दौरान चार कर्मचारियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने तथा हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से सुलग रहे जंगलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि पिछले कई महीनों से उत्तराखंड के जंगल लगातार जल रहे हैं और सैकड़ों हेक्टेयर जंगल तबाह हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में भी जंगलों में जगह-जगह आग लगने की घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं।

एक अध्ययन के अनुसार, हिमालय क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव हमारे हिमालय और पर्वतीय पर्यावरण पर पड़ा है।

साथ ही उन्होंने कहा की मेरी केंद्र और राज्य सरकारों से अपील है कि आग लगने की घटनाओं को रोकने के उपाय किए जाएं और हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाएं।

मुख्य समाचार

रोहित शर्मा ने ओडीआई क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी राय दी: ‘यह एक अलग चुनौती है’

भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने एक साक्षात्कार में...

विज्ञापन

Topics

    More

    रोहित शर्मा ने ओडीआई क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी राय दी: ‘यह एक अलग चुनौती है’

    भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने एक साक्षात्कार में...

    सुप्रीम कोर्ट में नए वक्फ कानून के खिलाफ 20 से ज्यादा याचिकाएं दायर

    वक्फ (संशोधन) एक्ट-2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम: 9,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, 5,000 उद्यमियों को मिलेगा मार्गदर्शन

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs)...

    Related Articles