केदारनाथ रेस्क्यू के तीसरे दिन 300 लोगों का पैदल रेस्क्यू, एयरलिफ्ट के लिए लगे चार हेलिकॉप्टर

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने का काम तीसरे दिन भी जारी है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास थारू कैंप में आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शव मिला, और दोपहर में एक और शव बरामद हुआ। अब तक 300 लोगों को पैदल मार्ग से बचाया जा चुका है, जबकि चार हेलिकॉप्टरों का उपयोग एयरलिफ्ट के लिए किया जा रहा है। खराब मौसम के चलते केवल एक हेलिकॉप्टर ही उड़ान भर पाया है।

बादल फटने की घटना के बाद से केदारनाथ पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। करीब 150 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब तक 6,980 लोगों को बचाया जा चुका है, जिसमें शुक्रवार को 2980 लोगों को रेस्क्यू किया गया और 599 को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बावजूद 1500 से अधिक लोग अब भी फंसे हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि थारू कैंप के पास बड़े पत्थरों में दबे शव को निकाल लिया गया है, जिसके पास से दो मोबाइल और अन्य सामग्री मिली है।

शव की पहचान सहारनपुर के शुभम कश्यप के रूप में हुई है। शव और सामग्री को चौकी लिनचोली के सुपुर्द कर दिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए थारू कैंप और छोटी लिनचोली में सर्च ऑपरेशन जारी है, जिसमें थारू कैंप में एक मोबाइल भी मिला, जिसे चौकी लिनचोली के हवाले कर दिया गया है।

मुख्य समाचार

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

दिल्ली चुनाव में बीजेपी से मिले घाव! अब पंजाब में आप की मरहम लगाने की तैयारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

Topics

More

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    Related Articles