मसूरी-धनोल्टी में पहली बारिश से खिलीं बर्फ की फुहारें, पर्यटक उत्साह से भरे

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। नैनीताल, धनोल्टी, हर्षिल, चकराता, और सुरकंडा के बाद अब पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। मसूरी में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है।

मसूरी में बुधवार रात से ही मौसम खराब हो गया था। देर रात क्षेत्र में जमकर ओले पड़े। जिसके बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ था। गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर को बर्फबारी होने पर पर्यटकों के चेहरे खिल गए।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।  वहीं, गुरुवार दोपहर को बर्फबारी होने से पर्यटकों के भी चेहरे खिल गए। धनोल्टी में पर्यटकों ने जमकर मौज मस्ती की।

मुख्य समाचार

राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

विज्ञापन

Topics

More

    राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles