उत्‍तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश से पहाड़ी से हुआ भूस्खलन

उत्तराखंड में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। टिहरी घनसाली क्षेत्र में एक दुखद घटना में मां और बेटी की मौत हो गई। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ों से हुए भूस्खलन की बेहद खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं। नदियों के उफान ने कई मकानों और भवनों को अपने साथ बहा लिया, जिससे क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग शटल पार्किंग के ऊपर से चट्टान गिरने की घटना घटी है। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

पहले से ही सभी यात्रियों को सतर्क किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Exit mobile version