केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश से पहाड़ी से हुआ भूस्खलन

उत्तराखंड में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। टिहरी घनसाली क्षेत्र में एक दुखद घटना में मां और बेटी की मौत हो गई। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ों से हुए भूस्खलन की बेहद खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं। नदियों के उफान ने कई मकानों और भवनों को अपने साथ बहा लिया, जिससे क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग शटल पार्किंग के ऊपर से चट्टान गिरने की घटना घटी है। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

पहले से ही सभी यात्रियों को सतर्क किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

मुख्य समाचार

होली को ‘छपरियों का त्यौहार’ बताना फराह खान को पड़ा भारी, कई धाराओं में एफआईआर दर्ज

इन दिनों बॉलीवुड फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान...

23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

देहरादून: कांग्रेस ने की राष्ट्रीय खेल में पदक जीतने वालों का मूल निवास बताने की मांग

देहरादून| नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार से राष्ट्रीय...

Topics

More

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    उत्तराखंड में नया भू-कानून पारित, बाहरी लोग 11 जिलों नहीं खरीद सकेगे जमीन

    उत्तराखंड में नए भू-कानून का विधेयक विधानसभा से पारित...

    Related Articles