Chamoli Avalanche: बचाव दल ने बर्फ में दबे 14 और मजदूरों को निकाला बाहर, 8 की तलाश जारी

उत्तराखंड के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. इस बीच शुक्रवार सुबह चमोली जिले के बदरीनाथ के सीमांत माणा गांव में भारी हिमस्खलन हो गया. जिसकी चपेट में सीमा सड़क संगठन (BRO) के 55 मजदूर आ गए. इन मजदूरों में से अब तक 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी लगातार तलाश की जा रही है. बचाव दल ने 14 मजदूरों को शनिवार सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, ये हिमस्खलन बदरीनाथ धाम से छह किलोमीटर आगे हुआ. जहां 57 मजदूरों के बर्फ के नीचे फंसे होने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि अब स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि, जब ये हिमस्खलन हुआ तब दो मजदूर छुट्टी पर थे.

जिसके चलते मौके पर 55 मजदूर मौजूद थे जो इस हिमस्खलन की चपेट में आ गए. शुक्रवार शाम तक 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया. जबकि देर रात एक और श्रमिक की जान बचा ली गई. उसके बाद 14 मजदूरों को शनिवार सुबह बचा लिया गया.

मुख्य समाचार

व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के बाद यूरोपीय नेता जेलेंस्की के साथ, जानिए क्या कहा!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति...

अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए की उच्चस्तरीय बैठक

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर...

चमोली हिमस्खलन: 22 मजदूरों की तलाश जारी, 33 की बची जान-तीन की हालत नाजुक

उत्तराखंड के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है....

राशिफल 01-03-2025: महीने के पहले दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष:मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा...

Topics

More

    व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के बाद यूरोपीय नेता जेलेंस्की के साथ, जानिए क्या कहा!

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति...

    राशिफल 01-03-2025: महीने के पहले दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

    मेष:मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा...

    Related Articles