देहरादून: 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश

पिंक शौचालय को लेकर अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। नगर निगम ने इसका संज्ञान लेते हुए शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके लिए अधिकारियों को जहह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शहर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की भी हालत सुधारी जाएगी। उनकी मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई की जाएगी।

बता दे कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजधानी देहरादून की जनसंख्या 1696694 है। इसमें महिलाओं की आबादी 804494 है। यानी महिला और पुरुषों की आबादी लगभग बराबर है। शहर में 41 सार्वजनिक शौचालय हैं। हैरत यह भी है कि इनमें आधी आबादी के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है। वहीं, जो सार्वजनिक शौचालय हैं, उनमें भी महिलाओं के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इनमें से कई बदहाल पड़े हैं तो कई पर ताले लटके हैं। इससे महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है|

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय न होने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। नगर निगम अब शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाएगा। साथ ही शहर के शौचालयों की हालत भी सुधारी जाएगी। सुलभ इंटरनेशनल संस्था को भी अपने शौचालयों में महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य समाचार

डोमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से 79 की मौत, 160 से अधिक घायल

​डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में स्थित प्रतिष्ठित...

दिल्ली EV नीति 2.0: पेट्रोल-डीजल दोपहिया और CNG ऑटो पर जल्द लगेगा प्रतिबंध

​दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य...

राशिफल 09-04-2025: मेष से मीन राशियों तक कैसा रहेगा आज का दिन जानिए

मेष राशि- कार्यस्थल पर आपके अनुशासन से लाभ होगा....

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles