उत्तराखंड के साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों के का महंगाई भत्ता बढ़ा, बढ़कर हुआ42 से 46 प्रतिशत

उत्तराखंड के औद्योगिक विकास विभाग सचिव, विनय शंकर पांडेय ने प्रदेश के सभी निगम और निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि के लिए आदेश जारी किया है। इस निर्णय से लगभग साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

आदेश के मुताबिक, 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

मुख्य समाचार

पाकिस्तान में एक ट्रेन हाईजैक, अब तक छह सैन्यकर्मी जा चुके मारे

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यहां पर...

योगी ने कहा: प्रयागराज माफिया का गढ़ से बदलकर एक आदर्श शहर बन गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज शहर...

Topics

More

    सीएम धामी ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली...

    Related Articles