उत्‍तराखंड

चारधाम: यमुनोत्री में रातभर से बारिश, उफानी यमुना से जानकीचट्टी में अफरातफरी का माहौल

0

यमुनोत्री धाम और यमुना घाटी में लगातार रातभर से बारिश हो रही है, जिससे यमुना नदी उफान पर है। इस कारण जानकीचट्टी में अफरातफरी मची हुई है। पिछले 12 दिनों में यह दूसरी बार है जब जानकीचट्टी बस पार्किंग में पानी घुस गया है।

कल दोपहर से यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे धाम में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यमुनोत्री धाम के पुजारी गिरीश उनियाल के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है, परन्तु भंडेलीगाड में अधिक पानी आने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इस कारण जानकीचट्टी में मध्य रात्रि तक अफरातफरी का माहौल रहा।

यमुना नदी का जलस्तर रात 12 बजे के बाद बढ़ा और रात दो बजे तक जानकीचट्टी में अफरातफरी मच रही। स्थानीय लोगों ने यमुना नदी तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को विभिन्न माध्यमों से सूचना भेज कर सतर्क रहने की सलाह दी।

Exit mobile version