चारधाम: यमुनोत्री में रातभर से बारिश, उफानी यमुना से जानकीचट्टी में अफरातफरी का माहौल

यमुनोत्री धाम और यमुना घाटी में लगातार रातभर से बारिश हो रही है, जिससे यमुना नदी उफान पर है। इस कारण जानकीचट्टी में अफरातफरी मची हुई है। पिछले 12 दिनों में यह दूसरी बार है जब जानकीचट्टी बस पार्किंग में पानी घुस गया है।

कल दोपहर से यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे धाम में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यमुनोत्री धाम के पुजारी गिरीश उनियाल के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है, परन्तु भंडेलीगाड में अधिक पानी आने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इस कारण जानकीचट्टी में मध्य रात्रि तक अफरातफरी का माहौल रहा।

यमुना नदी का जलस्तर रात 12 बजे के बाद बढ़ा और रात दो बजे तक जानकीचट्टी में अफरातफरी मच रही। स्थानीय लोगों ने यमुना नदी तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को विभिन्न माध्यमों से सूचना भेज कर सतर्क रहने की सलाह दी।

मुख्य समाचार

हर्षिल की जनसभा में बोले पीएम मोदी, उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग को प्राथमिकता दें देशवासी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी उत्तराखंड यात्रा...

भारत और न्यूजीलैंड 25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार

भारत और न्यूजीलैंड 25 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल...

रान्या राव के 30 यूएई दौरे, हर यात्रा में 12 लाख रुपये का सोना तस्करी: 5 चौंकाने वाली बातें

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय...

दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये प्रति माह, वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये तय

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए...

Topics

More

    रान्या राव के 30 यूएई दौरे, हर यात्रा में 12 लाख रुपये का सोना तस्करी: 5 चौंकाने वाली बातें

    कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय...

    Related Articles