चारधाम: व्यापारियों का प्रदर्शन से गंगोत्री बाजार बंद, 22 घंटे जाम सड़कों पर गुजरी यात्रियों की रात

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों और व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे यात्रियों को रात में भेज रहे हैं, जब उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होती। इसी कारण व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि जब तक स्थिति नहीं सुधरती, बाजार बंद रहेगा।

दूसरी ओर, गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने भी चारधाम यात्रियों के धाम न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए गंगोत्री मंदिर के सामने जोरदार नारेबाजी की। गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने कहा कि प्रशासन की अधूरी तैयारियों के कारण यात्री 22 घंटे जाम में फंसे रहते हैं और उन्हें सड़कों पर रात गुजारनी पड़ती है। आज गंगा सप्तमी का दिन होते हुए भी, प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरा गंगोत्री धाम खाली पड़ा है।

हाइवे सड़कों की बुरी स्थिति के कारण जाम लग रहा है। प्रशासन यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। जिस कारण यात्री ना ही यमुनोत्री धाम के दर्शन कर पा रहा है और ना ही वह गंगोत्री धाम के दर्शन कर पा रहा है। इसलिए अगर ऐसी ही अव्यवस्था बनी रही, तो पुरोहितों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

मुख्य समाचार

मुज़फ्फरनगर में मुस्लिम युवती से बदसलूकी और हिंदू युवक की पिटाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में एक शर्मनाक घटना...

विज्ञापन

Topics

More

    तेलंगाना ने SC श्रेणीकरण लागू करने में हासिल की पहली सफलता, आदेश जारी

    तेलंगाना सरकार ने अनुसूचित जातियों (SC) के भीतर उप-श्रेणियों...

    तीन राज्यों में सर्च ऑपरेशन के बाद केरल से बेंगलुरु छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार

    ​बेंगलुरु में 3 अप्रैल 2025 की रात सुड्डगुंटेपल्या इलाके...

    Related Articles