बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने तीन नाम भेजे, प्रदेश अध्यक्ष बोले-कांग्रेस दूसरे दलों में ढूंढ रहे प्रत्याशी

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए भाजपा ने तीन नामों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। 15 अगस्त तक पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसी दिन भाजपा की एक बड़ी चुनावी सभा भी होगी।

बृहस्पतिवार को चुनाव अभियान समिति ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा भेजे गए पांच संभावित नामों पर विचार किया। इसमें तीन नामों का पैनल तैयार किया। बताया जा रहा है कि इस पैनल में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, पुत्र गौरव दास और दीपा आर्य का नाम शामिल है।

दीपा आर्य जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चंदन राम दास की पत्नी या बेटे में से किसी एक को प्रत्याशी बना सकती है। इसका खुलासा 15 अगस्त हो सकता है।

 कांग्रेस अपनी पार्टी के अंदर और बाहर उम्मीदवार ढूंढती है। कांग्रेस को आज अपनी पार्टी में ही कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। जानकारी आ रही है कि वे उम्मीदवार दूसरी पार्टी से आयात करने वाले हैं।

मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में बोले अमित शाह, अगले साल तक नक्सलवाद पूरी तरह हो जाएगा खत्म

केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमित...

धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर लाखों लोगों तक पहुंचा प्रशासन

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य...

IPL 2025: फिट होकर टीम में लौटे जसप्रीत बुमराह, RCB के खिलाफ मैच से हो सकते हैं बाहर

​मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह...

Topics

More

    धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर लाखों लोगों तक पहुंचा प्रशासन

    देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य...

    IPL 2025: फिट होकर टीम में लौटे जसप्रीत बुमराह, RCB के खिलाफ मैच से हो सकते हैं बाहर

    ​मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह...

    Related Articles