विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ, खरगे से मुलाकात के बाद राजनीति में एंट्री

हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने राजनीति में कदम रख दिया है। शुक्रवार को दिल्ली में दोनों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले, दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके निवास पर मुलाकात की।

पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि वह अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनके आंसुओं को समझा और बुरे समय में सच्चा साथी साबित हुआ। यह नई शुरुआत उनके लिए गर्व का अवसर है और उन्होंने इसे देश की सेवा का एक मौका बताया।

साथ ही बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है। विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के साथ मुलाकात के बाद अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। लिखा “चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात की। यह देखकर गर्व होता है कि ये दोनों एथलीट दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।” खरगे ने इस अवसर पर उनके प्रति अपनी सराहना और गर्व व्यक्त किया।

मुख्य समाचार

राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

बिहार में जमकर हंगामा, कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज-कन्हैया कुमार हिरासत में

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान...

विज्ञापन

Topics

More

    राशिफल 12-04-2025: आज शनिदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष - आज आपको कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता...

    शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले बांग्लादेश पुलिस हाई अलर्ट पर

    बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी...

    Related Articles