उत्तराखंड में अक्तूबर और नवंबर के बीच होंगे राष्ट्रीय खेल, मंत्री रेखा आर्या ने ली समीक्षा बैठक

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन अक्तूबर से नवंबर के बीच किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी जोरों पर है और आयोजन समिति सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।

इस आयोजन से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

बैठक में अधिकारियों से राष्ट्रीय खेलों को लेकर फीडबैक लिया गया और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से भी पहचाना जाएगा।

इसके अलावा, 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों के लिए भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles