पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे देश के 140 करोड़ लोगों का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है।

उन्होंने नीरज की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता ने भारत को विश्व मंच पर एक बार फिर से गौरवान्वित किया है।

भारत के प्रमुख भाला फेंक एथलीट, नीरज चोपड़ा, ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। यह इस सत्र में नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि के साथ नीरज आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो ओलंपिक पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज पेरिस में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जो 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद पाकिस्तान का पहला ओलंपिक पदक है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।

मुख्य समाचार

CT 2025 Ind Vs Pak: पाकिस्तान 241 रनों पर सिमटी, हार्दिक-कुलदीप चमके

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025...

मध्य प्रदेश: पीएम मोदी ने छतरपुर में रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के...

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

Topics

More

    CT 2025 Ind Vs Pak: पाकिस्तान 241 रनों पर सिमटी, हार्दिक-कुलदीप चमके

    टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025...

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    Related Articles