ताजा हलचल

AAP नेता राघव चड्ढा की लोकसभा चुनाव से दूरी को लेकर सौरभ भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी

0

आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा लोकसभा चुनाव से बिल्कुल गायब हैं, जिसको लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि राघव चड्ढा आखिर कहां हैं। जिसके बारे में मंगलवार को आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने इसकी जानकारी देकर बताया कि सांसद को उनकी आंखों में परेशानी के बाद संभावित अंधेपन का सामना भी करना पड़ा है। जिसके लिए चड्ढा लगभग दो महीने से आंख की सर्जरी के लिए लंदन में हैं।

मीडिया से बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव चड्ढा आंखों का इलाज करवाने के लिए लंदन में हैं। उनकी आंखों में परेशानी के चलते रोशनी भी जा सकती थी। जिस कारण से इस इलाज के लिए वह यूके गए हुए हैं। वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आएंगे और अभियान में शामिल होंगे।

बता दें कि इस समय राघव चड्ढा लंदन में हैं। वह अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ विट्रोक्टोमी के लिए लंदन गए थे। विट्रोक्टोमी एक प्रकार की सर्जरी होती है, जो आंख में रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए की जाती है। 

Exit mobile version