ताजा हलचल

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने अचानक दिया इस्तीफा, जानिए वजह

चंडीगढ़| पंजाब के राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है, जिसमें उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. बनवारीलाल पुरोहित ने ने एक पत्र में कहा, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में, बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया. राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे उनके पत्र में कहा गया, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं. कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें.’

बता दें कि अगस्त 2021 में उन्होंने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. तब पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब राजभवन में बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई थी. बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तनातनी के कारण भी सुर्खियों में रहे थे.

Exit mobile version