हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार, सीएम सुक्खू दिल्ली में

गुरुवार को शिमला में प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बातचीत की और एक बार फिर से उनका दर्द छलका. हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया और कहा कि नई कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार है और इस पर हाईकमान की मुहर का इंतजार है. प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में एक महिला को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है और साथ ही उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी. प्रतिभा सिंह ने शीला दीक्षित के कार्यकाल को भी याद किया. इतना ही नहीं सुक्खू सरकार में निगम-बोर्डों में कर्मठ कार्यकर्ताओं को जगह न मिलने का दर्द भी झलका है और कहा कि वह सीएम से सरकार में संगठन के लोगों को एडजेस्ट करने की मांग करेंगी.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकरिणी की लिस्ट तैयार है और जल्द ही नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह दावा किया है. इससे पहले, दिल्ली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अलग अलग हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की है. इनकी तस्वीरें सामने आने के बाद से क्यास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस में कुछ ना कुछ सियासी खिचड़ी पक रही है.

शिमला में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग में प्रतिभा सिंह ने कहा पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला की सराहना. प्रतिभा सिंह ने नई प्रभारी रजनी पाटिल की नियुक्ति पर खुशी जताई और कहा कि शिवरात्रि के बाद उनसे मुलाकात करने जाएंगी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. साथ ही पंचायत चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियां करने की बात कही.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन और कार्यकारिणी के चुनाव तीन महीने से नहीं हुए हैं. संगठन को हाईकमान ने भंग कर दिया था. इस दौरान कांग्रेस के दो मंत्रियों चंद्र कुमार और धनी राम शांडिल ने भी सवाल उठाए थे. चंद्र कुमार ने तो यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस को लकवा मार गया है. धनी राम शांडिल ने भी उन्हीं के सुर में सुर मिलाए थे.

मुख्य समाचार

राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब, जानिए पूरा मामला

मुंबई| महाराष्ट्र साइबर सेल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो...

एक के बाद एक तीन धमाकों से दहला इजराइल, आतंकी हमले की आशंका

इजराइल|.... इजराइल एक बार फिर से एक के बाद...

Topics

More

    राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब, जानिए पूरा मामला

    मुंबई| महाराष्ट्र साइबर सेल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो...

    CT 2025 Ind Vs Bang: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, गिल-शमी चमके

    गुरुवार को दुबई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी...

    Related Articles