हरियाणा में सीएम बदलने की सोशल मीडिया की अटकलों को खारिज करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भाजपा में इस तरह के फैसले सोशल मीडिया के जरिए नहीं किए जाते. मुख्यमंत्री रविवार को करनाल में आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.
कार्यक्रम में खट्टर ने कहा, ‘सोशल मीडिया के शौक रखने वाले कुछ लोग रात को मुख्यमंत्री बदलकर सो जाते हैं. वे कहते हैं कि यह मुख्यमंत्री जा रहा है, यह जा रहा है और कल नया मुख्यमंत्री आएगा.’ भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री होगा, वह जनता के हित में काम करेगा, यह हमारी विचारधारा का हिस्सा है, यह हमारी उपलब्धियां, यह हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है.”
मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि व्यक्तियों के अनुसार कुछ भी नहीं बदलता है. हम सभी एक टीम के रूप में काम करते हैं और एक टीम के रूप में निर्णय लेते हैं. हम सोशल मीडिया, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से निर्णय नहीं लेते हैं. हालांकि, कुछ लोग हैं जो इस तरह की चीजों से मजे लेते हैं.
बता दें कि खट्टर पिछले आठ वर्षों से हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं. हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि पहली बार भगवान परशुराम महाकुंभ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश घोषित करने तथा कैथल मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने राज्य में एक पुजारी, पुरोहित कल्याण बोर्ड गठित करने की भी घोषणा की ताकि उन्हें एक निश्चित न्यूनतम वेतन मिल सके. खट्टर ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर एक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा और इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा जाएगा.

हरियाणा में सीएम बदलने की अटकलें! मनोहर लाल खट्टर ने दिया ये जवाब
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories