ताजा हलचल

दिल्ली में आज चुनाव के दिन लू का यलो अलर्ट, दोपहर को चलेगी धूल भरी आंधी

0

शनिवार को राजधानी में मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय धूलभरी आंधी भी चलने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

शुक्रवार को सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था, जिससे दोपहर के समय लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हो गए थे। दोपहर के दौरान बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस बीच, पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं ने थोड़ी राहत प्रदान की।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।

Exit mobile version