दिल्ली में जल संकट को लेकर आतिशी के ‘पानी सत्याग्रह’ का आज दूसरा दिन

राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर सियासी घमासान जारी है और यह मामला अब अनशन तक पहुंच गया है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर भोगल के जंगपुरा स्थित सैनी चौपाल में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं।

आज उनका अनशन का दूसरा दिन है, और इसके चलते स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है। पानी की इस कमी ने न केवल प्रशासन बल्कि आम जनता को भी चिंतित कर दिया है। सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, और लोग बेसब्री से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आप सांसद, विधायक और पार्षद भी उनके समर्थन में हैं। उनका दावा है कि जब तक दिल्ली का जल संकट समाप्त नहीं होता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। शुक्रवार को अनशन शुरू करने से पहले, आतिशी ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे। इसके बाद, आतिशी केजरीवाल के परिवार से मिलने उनके आवास पर गईं। वहां से निकलने के बाद, वह अनशन स्थल पर पहुंचीं और अनशन की शुरुआत की।

मुख्य समाचार

राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

दिल्ली चुनाव में बीजेपी से मिले घाव! अब पंजाब में आप की मरहम लगाने की तैयारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

Topics

More

    राष्ट्रीय खेलों पर देश ने सुनी पीएम के ’मन की बात’

    रविवार को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और...

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    Related Articles