दिल्ली में जानलेवा बन रही गर्मी, सफदरजंग में 24 घंटे में हीट स्ट्रोक से 11 की मौत

इन दिनों राजधानी सहित देश के विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में गर्मी की वजह से हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं और लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल में पिछले 24 घंटों के भीतर भीषण लू के चलते 33 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि अस्पताल में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से लगभग 13 लोगों की भीषण लू के कारण मृत्यु हो गई।

इसी बीच सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 11 से 19 जून के बीच दिल्ली में 192 बेघर लोगों की गर्मी के कारण मौत हुई है।

दिल्ली में मौजूदा हालात बहुत ही चिंताजनक हो गए हैं, जहां मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। निगमबोध घाट पर रोजाना शवों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। बुधवार को निगमबोध घाट पर कोरोना के बाद सबसे अधिक दाह संस्कार हुए, जहां रात 12 बजे तक 142 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस वर्ष जून महीने में अब तक 1101 शवों का निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जा चुका है, जो हालात की गंभीरता को बखूबी बयां करता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 55 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र के अनुसार 18 जून की रात न्यूनतम पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1969 के बाद सर्वाधिक है। 23 मई, 1972 को न्यूनतम पारा 34.9 डिग्री रहा था।

मुख्य समाचार

फ्लोरिडा में रिपब्लिकन की जीत, लेकिन 2024 की तुलना में कम अंतर से

​फ्लोरिडा में हाल ही में संपन्न हुए दो विशेष...

बंगाल और त्रिपुरा में वापसी मुश्किल, सीपीएम की रणनीति केरल बचाने पर केंद्रित

​भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का पश्चिम बंगाल और...

Topics

More

    फ्लोरिडा में रिपब्लिकन की जीत, लेकिन 2024 की तुलना में कम अंतर से

    ​फ्लोरिडा में हाल ही में संपन्न हुए दो विशेष...

    बंगाल और त्रिपुरा में वापसी मुश्किल, सीपीएम की रणनीति केरल बचाने पर केंद्रित

    ​भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का पश्चिम बंगाल और...

    राशिफल 02-04-2025: आज गणेश जी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    मेष- आमदनी में वृद्धि होगी. कुटुंबों में वृद्धि होगी....

    Related Articles