भाजपा के सिर्फ 21 प्रतिशत बूथों पर ही फहराया गया झंडा, लखनऊ सबसे फिसड्डी रहा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में भाजपा के 21 फीसदी बूथों पर ही तिरंगा फहराया गया। पार्टी की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।भाजपा की ओर से सभी बूथों पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए गए थे। पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ उसकी फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के 1,61,203 बूथों में से 34,642 (21.48 प्रतिशत) बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इनमें से कई बूथों पर एक से अधिक जगह भी झंडा फहराया गया, लिहाजा कुल 56,064 कार्यक्रम हुए हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 93,059 फोटो पोर्टल पर अपलोड की है। इन कार्यक्रमों में 13.14 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। सूत्रों के मुताबिक घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रदेश में अवध क्षेत्र का काम सबसे अच्छा रहा है और अवध में भी बाराबंकी जिला सबसे आगे रहा है।

मुख्य समाचार

बांग्लादेश: कॉक्स बाजार एयरबेस पर हमला, एक शख्स की मौत

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शहर में स्थित वायुसेना के...

दिल्ली सरकार पर भड़की आप, जानिए कारण

दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा...

अक्षय कुमार ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी,

महाकुंभ नगर| भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ...

हर्षिल पहुंचे सीएम धामी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम नरेंद्र मोदी के मुखबा...

Topics

More

    बांग्लादेश: कॉक्स बाजार एयरबेस पर हमला, एक शख्स की मौत

    बांग्लादेश के कॉक्स बाजार शहर में स्थित वायुसेना के...

    दिल्ली सरकार पर भड़की आप, जानिए कारण

    दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा...

    अक्षय कुमार ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी,

    महाकुंभ नगर| भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ...

    Related Articles