सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- रामगढ़ताल में सी-प्लेन उतारने की बनाएं कार्ययोजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामगढ़ताल में सी-प्लेन उतारा जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराए। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि निर्माण परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए।

मंगलवार की सुबह एमएमएमयूटी में प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मंडल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि सभी परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। अधिकारी नियमित रूप से निगरानी करें। उन्होंने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल में सी-प्लेन चलाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जीडीए के अधिकारी इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल में सी-प्लेन उतारने की योजना दो वर्ष पहले दिसंबर 2021 में बना ली थी। उन्होंने विधिवत इसकी घोषणा भी की थी। अब इसे मूर्तरूप देने की तैयारी है। इसके लिए जो मानक तय हैं, उस पर रामगढ़ताल पूरी तरह से खरा उतरता है। ताल की लंबाई, चौड़ाई और गहराई मानक के अनुरूप है। अधिकारियों का कहना है कि ताल में सी-प्लेन उतारने में कोई समस्या नहीं आएगी।

मुख्य समाचार

राशिफल 23-10-2024: क्या कहते है आपके आज के सितारे, जानिए

मेष: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार से सुख मिलेगा....

देहरादन: सीएम धामी ने दिए निर्देश, ‘दिवाली से पहले सड़कें हो गड्ढा मुक्त

देहरादन| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त...

Topics

More

    राशिफल 23-10-2024: क्या कहते है आपके आज के सितारे, जानिए

    मेष: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार से सुख मिलेगा....

    गुजरात में फर्जी कोर्ट का भंडाफोड़! नकली जज गिरफ्तार

    गुजरात के गांधीनगर में एक व्यक्ति ने खुद को...

    Related Articles