नए साल में बीजेपी के दावे से गरमाया सियासी माहौल, क्या हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बनेंगी झारखंड की पहली महिला सीएम!

झारखंड में नए साल के पहले दिन से ही बड़े राजनीतिक कयास लगने शुरू हो गए हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राज्य की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय से विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया.

इसके बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर दावा किया है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और झारखंड की अगली सीएम उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी.

निशिकांत दुबे ने पोस्ट किया, “झारखंड के गांडेय क्षेत्र के विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दिया. इस्तीफा स्वीकार हुआ. हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी. नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक.

निशिकांत दुबे ने दो और पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “राज्यपाल झारखंड को कानूनी सलाह लेना चाहिए, झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ. सरफराज अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर को हुआ. एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता. यह पार्टी हेमंत सोरेन की नहीं शिबू सोरेन की है. सीता सोरेन और बसंत सोरेन विधायक हैं. चम्पई ,मथुरा ,साइमन और लोबिन, नलिन के खून पशीने की पार्टी का इतना बुरा हाल? वैसे गांडेय सीट एनडीए हर हाल में जीतेगी.”

बीजेपी सांसद ने तीसरे पोस्ट में लिखा, “मुंबई हाईकोर्ट के काटोल विधानसभा के निर्णय के अनुसार अब गांडेय में चुनाव नहीं हो सकता. काटोल विधानसभा जब महाराष्ट्र में खाली हुआ तब विधानसभा का कार्यकाल 1 साल 50 दिन खाली था. राज्यपाल महोदय, यदि कल्पना सोरेन कहीं से विधायक नहीं बन सकती हैं तो मुख्यमंत्री कैसे बनेंगी? झारखंड को चारागाह कांग्रेस बनाने की कोशिश कर रही है.”



मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया से किया चैंपियन ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड...

Topics

More

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में सुबह आठ बजे भूकंप...

    राशिफल 23-02-2025: आज सूर्यदेव करेंगे इन राशियों का कल्याण

    मेष- मन अशांत रहेगा. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. व्यर्थ...

    23 फरवरी को पीएम मोदी बागेश्वर धाम में, करेंगे कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

    मध्यप्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम जाने वाले हैं....

    Related Articles