पूर्व सीएम एन.डी तिवारी, रस्किन बॉण्ड समेत पांच को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है, यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में राज्य स्थापना दिवस को ‘उत्तराखंड महोत्सव’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी. महोत्सव के तहत गांव से लेकर राजधानी तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम होंगे.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच विभूतियों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ प्रदान के मद्देनजर चयन समिति गठित की गई थी. समिति की संस्तुतियों के आधार पर इस सम्मान के लिए सोमवार को नामों की घोषणा कर दी गई.

मुख्य समाचार

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की उछाल: निवेशकों के लिए 4 महत्वपूर्ण बातें

आज भारतीय शेयर बाजार में एक जोरदार उछाल देखने...

ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

महाराष्ट्र में कक्षा 1 से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया गया

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्कूलों में कक्षा 1...

विज्ञापन

Topics

    More

    ब्लू स्मार्ट के लिए संकट: SEBI ने Gensol धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

    भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक कैब सेवा, BluSmart, ने Gensol...

    सीआरपीएफ: मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के मिशन की ‘रीढ़’ – अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 86वीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस...

    Related Articles