एन चंद्रशेखर दोबारा टाटा संस के चेयरमैन बन गए हैं. दरअसल, टाटा संस के बोर्ड ने शुक्रवार को चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया. चंद्रशेखरन को साल 2017 में पहली बार टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था. उनका कार्यकाल इसी 20 फरवरी को खत्म हो रहा था.
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ”टाटा संस के इस बोर्ड मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन एमिरेट्स और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा भी मौजूद थे. रतन टाटा ने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा ग्रुप की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया. रतन टाटा ने चंद्रशेखरन के कार्यकाल को और पांच साल बढ़ाने के लिए सिफारिश किया. बोर्ड के सदस्यों ने भी एन चंद्रशेखरन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन कार्यकाल की सराहना करते हुए अगले 5 साल के लिए उनके पुनर्नियुक्ति को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी.”
गौरतलब है कि टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा बिजनसे घराना है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लिस्टेड कंपनियां हैं. टीसीएस (TCS), टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा स्टील, टाटा केमिकल इस ग्रुप की बड़ी कंपनियां है. टाटा संस के चेयरमैन का पद बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह टाटा ग्रुप की कंपनियों का भी हेड होता है. उनकी बिजनेस ग्रोथ, स्ट्रेटेजी जैसे फैसलों में उसका सबसे बड़ा योगदान होता है.
एन चंद्रशेखरन को पहली बार तब टाटा संस का चैयरमैन बनाया गया था, जब यह ग्रुप लीडरशिप क्राइसिस से गुजर रहा था. कंपनी ने चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटा दिया था. मिस्त्री ने इसके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया था. तब चंद्रशेखर पर ग्रुप को संकट से उबारने के साथ ही टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों की ग्रोथ बढ़ाने की भी जिम्मेदारी थी.
चंद्रशेखरन के पहले कार्यकाल में टाटा ग्रुप न सिर्फ सायरस मिस्त्री से जुड़े विवाद से उबरने में सफल रहा बल्कि समूह की कई कंपनियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा. चंद्रशेखरन को टाटा ग्रुप में 34 साल का अनुभव है. उन्होंने साल 1988 में आईआईएम-कलकत्ता से एमबीए करने के बाद टाटा स्टील में नौकरी शुरू की थी. 2017 में वह इस ग्रुप का चेयरमैन बनने के समय टीसीएस के प्रमुख थे. खास बात यह है कि वह ग्रुप का चैयरमैन बनने वाले पहले नॉन-फैमिली मेंबर थे.

एन चंद्रशेखर दोबारा बनें टाटा संस के चेयरमैन, 5 साल के लिए बढ़ा कार्यकाल
Topics
More
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
Popular Categories