मौसम की मार से 6,000 करोड़ की सेब आर्थिकी पर संकट, समय से पहले तोड़नी पड़ रही फसल

मौसम की मार से हिमाचल की 6,000 करोड़ की सेब आर्थिकी पर संकट गहरा गया है। बगीचों में पेड़ों से पत्ते झड़ गए हैं। जिसके चलते बागवानों को समय से पहले फसल तोड़नी पड़ रही है। आकार और रंग न सुधरने के कारण बागवानों को मंडियों में फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे। हिमाचल में करीब साढ़े तीन लाख परिवार सेब आर्थिकी से जुड़े हैं। प्रदेश में 7,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले बगीचों में सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।

बता दे की 15 सितंबर के बाद जहां फसल टूटनी थी, वहां क्वालिटी न बनने के कारण बागवानों को निर्धारित समय से करीब दो हफ्ते पहले फसल तोड़नी पड़ रही है। इस साल सीजन की शुरूआत से ही सेब की फसल मौसम की मार से प्रभावित है। सर्दियों में बर्फबारी कम होने के बाद असमय भारी बारिश से सेब की फसल को नुकसान हुआ है

मंडियों में पहुंच रही फसल की गुणवत्ता सही नहीं है इसलिए दामों में गिरावट आ रही है। संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि मौसम की मार से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के लाखों लोगों की आर्थिकी संकट में आ गई है। सेब उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है और पैदावार घट रही है। सरकार को समय रहते गंभीर और प्रभावशाली कदम उठाने होंगे।

मुख्य समाचार

शुभमन गिल को आईसीसी से मिला ये खास इनाम, ऐसा करने वाले बनें दुनिया के पहले बल्लेबाज

भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के उपकप्तान और युवा बल्लेबाज...

लिबरेशन आर्मी ने बताई ट्रेन हाईजैकिंग की वजह, पाकिस्तान सरकार के ऊपर उठ रहे कई सवाल

पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन...

पीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के...

देहरादून: सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून| बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर...

Topics

More

    पीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के...

    देहरादून: सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    देहरादून| बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर...

    Related Articles