मुंबई| क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में 22 दिसम्बर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा की है.
मुंबई के लोगों को 15 दिन ज्यादा सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाए जाने की खबर के बाद महाराष्ट्र सरकार विशेष एहतियात बरत रही है. महाराष्ट्र सरकार के आदेश के मुताबिक यूरोप से महाराष्ट्र में आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिये संस्थागत पृथक-वास में भेजा जायेगा. जबकि दूसरे देश के लोगों को घर पर होम क्वारंटाइन किया जाएगा.
इस आदेश के एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राज्य में स्थिति काबू में है और उनकी सरकार की नाइट कर्फ्यू या फिर लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है.
ठाकरे ने राज्य की जनता को सोशल मीडिया के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि विशेषज्ञ फिर से रात का कर्फ्यू या दूसरा लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में हैं, लेकिन वह (ठाकरे) इस तरह के कदम उठाने के समर्थन में नहीं हैं. ठाकरे से कहा था कि अगले छह महीने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
मास्क पहनना जरूरी
मुख्यमंत्री ने लोगों से नववर्ष के उत्सव के दौरान सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को पूरी तरह से काबू नहीं किया जा सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है. ठाकरे ने कहा, ‘इलाज से बेहतर बचाव है. कम से कम अगले छह महीने तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आदत डाल लेनी चाहिए.’ उन्होंने कहा कि जो लोग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि वे कानून का पालन कर रहे लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं.
पटरी पर लौट रहा जीवन
नववर्ष के जश्न के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए ठाकरे ने कहा कि यूरोप में कोरोना वायरस के एक नए स्वरूप (स्ट्रेन) की खोज हुई है, जिस वजह से कई देशों में लॉकडाउन लागू किया गया है क्योंकि और कोई विकल्प नहीं था.
मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे राज्य में जनजीवन वापस पटरी पर लौट रहा है, लेकिन स्कूलों को फिर से खोले जाने में समस्या है.

बड़ी खबर: मुंबई के शहरी इलाकों में कल से नाइट कर्फ्यू, 15 दिन ज्यादा सतर्क रहने के आदेश
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories