वाशिंगटन |…. चीन की विस्तारवादी नीतियों से भारत नहीं, दुनिया के कई देश चौकन्ना हैं, जो ‘ड्रैगन’ की नीतियों को दीर्घकालिक खतरे के तौर पर देखते हैं. इन्हीं परिस्थितियों के बीच नॉर्थ एटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) की रिपोर्ट में दुनिया के समक्ष चीन की ओर से आने वाले खतरों को लेकर आगाह किया गया है और कहा गया है कि चीन की ओर से आसन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए ज्यादा समय, राजनीतिक संसाधन और कार्रवाई की आवश्यकता है.
‘नाटो 2030- यूनाइटेड एरा रिपोर्ट’ में कहा गया है कि चीन की नीतियों पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह आने वाले समय में दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है और विश्व पर सैन्य ताकत थोपने की कोशिश कर सकता है. रिपोर्ट में रूस और चीन के बीच आपसी सहयोग के कारण यूरो-एटलांटिक सिक्योरिटी पर पड़ने वाले प्रभाव की निगरानी के लिए नाटो के ज्वाइंट इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी डिविजन में एक स्पेशल यूनिट का प्रस्ताव भी दिया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि नाटो के भीतर आपसी राजनीतिक मतभेद खतरनाक हो सकता है, जिससे चीन व उसके सहयोगी रूस को फायदा मिल सकता है. दुनिया के समक्ष चीन की ओर से पेश होने वाली सुरक्षा चुनौतियों की ओर संकेत करते हुए कहा गया है कि अगर चीन को रोका नहीं गया तो 2030 तक चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. इसलिए चीन की नीतियों के खिलाफ एक राजनीतिक रणनीति विकसित करने की आवश्यकता है.
भारत सहित अन्य पड़ोसी मुल्कों के खिलाफ चीन की आक्रामक रणनीति की ओर संकेत करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के दशकों में चीन ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ ताकत के इस्तेमाल के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र और इससे इतर छोटे-छोट मुल्कों को आर्थिक जाल में फंसाने का काम किया है और धमकी भरी कूटनीति का भी सहारा लिया है. इसी आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दशकों में चीन नाटो के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकता है.

आने वाले समय में दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता चाइना-NATO की रिपोर्ट
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
- होम
More
Popular Categories