जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर आम नागरिकों को निशाना बनाया है. आतंकियों ने बडगाम जिले के चादूरा इलाके में टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों की गोलीबारी में उनका भतीजा भी घायल हो गया.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, करीब सात बजकर 55 मिनट पर चादूरा इलाके में आतंकवादियों ने अमरीन भट नाम की महिला के घर पर गोलीबारी की. इसके बाद अमरीन को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका 10 वर्षीय भतीजा जो घर पर था, उसके हाथ में गोली लगी है.
पुलिस ने कहा, ”इस जघन्य अपराध में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकवादी शामिल हैं. इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी शुरू कर दी गई है. मामला दर्ज कर जांच जारी है.” अमरीन की मौत पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है.
इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने श्रीनगर के सौरा इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल की उन्हीं के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी.
इस दौरान उनकी सात वर्षीय बेटी घायल हो गई. अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे.
आतंकियों ने इससे पहले 13 मई को पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की पुलवामा में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं इससे एक दिन पहले 12 मई को आतंकियों ने बडगाम में सरकारी कर्मचारी राहुल भट को उनके कार्यालय के अंदर घुसकर हत्या कर दी थी.

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने एक बार फिर की कायराना हरकत, टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट की गोली मारकर हत्या
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories