नहीं रहे मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है. उन्होंने 17 जनवरी 2022 को अंतिम सांस ली. उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बिरजू महाराज की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘अत्यंत दु:ख और दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे परिवार के सबसे प्रिय सदस्य का दुखद और असामयिक निधन हो गया है.’ इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि बिरजू महाराज का निधन 17 जनवरी को हुआ है.

पंडित बिरजू महाराज का जन्म 04 फरवरी 1938 को हुआ था. उनका असली नाम बृजमोहन मिश्रा था. वह कथक नर्तकियों के महाराज परिवार के वंशज थे. उनके दो चाचा, शंभू महाराज और लच्छू महाराज और उनके पिता अचन महाराज भी कथक नर्तक थे.

उनके चाचा ने ही उन्हें कथक सिखाया था। वो केवल 9 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. वो कथक नर्तक के साथ- साथ मशहूर गायक भी थे.

पद्म विभूषण से सम्मानित थे

बिरजू महाराज पद्म विभूषण से सम्मानित थे. उन्होंने नई दिल्ली में संगीत भारती में तेरह साल की उम्र में नृत्य सिखाना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में भारतीय कला केंद्र और कथक केंद्र में पढ़ाया, यहां से वो 1998 में सेवानिवृत्त हुए. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में अपना नृत्य विद्यालय खोला और इसका नाम कलाश्रम रखा.

उन्होंने सत्यजीत रे की ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में दो डांस कोरियोग्राफ किए थे. इसके अलावा साल 2002 में फिल्म देवदास के गाने काहे छेड़ मोहे को कोरियोग्राफ किया था.

मुख्य समाचार

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन सेवा शुरू, इस दिन से शुरू होगी यात्रा

भारत में अनेक तीर्थ यात्राएं होती हैं, लेकिन उनमें...

इस साल भारत में सामान्य से अधिक होगी बारिश: मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताज़ा पूर्वानुमान में...

भारत को है इन भगोड़े कारोबारियों के प्रत्यर्पण का इंतजार

भारत सरकार देश के भगोड़े और मोस्ट वांटेड अपराधियों...

विज्ञापन

Topics

More

    इस साल भारत में सामान्य से अधिक होगी बारिश: मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताज़ा पूर्वानुमान में...

    भारत को है इन भगोड़े कारोबारियों के प्रत्यर्पण का इंतजार

    भारत सरकार देश के भगोड़े और मोस्ट वांटेड अपराधियों...

    Related Articles