उत्तराखंड: सीएम रावत ने कोविड 19 की प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु अपने मंत्रियो को सौंपी जिलेवार जिम्मेदारी, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा जिला

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकार के सभी मंत्रियों को कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नैनीताल, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उधम सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को टिहरी, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को चंपावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को चमोली, राज्यमंत्री रेखा आर्य को अल्मोड़ा एवं राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुए, सम्बंधित जिलाधिकारीयों से सरकार की तरफ से समन्वय बनाएँ, इसके साथ ही कोविड 19 की रोकथाम से संबंधित हर संभव कदम उठायें.

मुख्य समाचार

राशिफल 21-10-2024: आज इस राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

मेष-: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन...

Women T20 WC Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता खिताब

दुबई|… एमिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी...

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर सहित छह लोगों की मौत

रविवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड...

Topics

More

    Women T20 WC Final: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार जीता खिताब

    दुबई|… एमिलिया केर और रोजमेरी मैयर की शानदार गेंदबाजी...

    राशिफल 21-10-2024: आज इस राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

    मेष-: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन...

    Related Articles