सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वन्दे मातरम गायन कार्यक्रम में शामिल हुए. यह गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिये, हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये नये आयाम प्रदान करेगा इस की उन्होंने कामना की.
सीएम ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा पिछले लगभग 35 वर्षों से राष्ट्र जागरण, देश भक्ति एवं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. आज उनके जन जागरण के कार्यक्रमों का स्वरूप भी व्यापक हो गया है. राष्ट्र जागरण से ओत-प्रोत इस प्रकार के कार्यक्रम उनकी पहचान बन गये हैं.
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के नाम पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा जो कृत्य किया गया वह नहीं होना चाहिए था. जो किसान 26 जनवरी के पर्व पर ऐसा कदम उठाये वह किसान नहीं हो सकता. इस प्रकार की घटना हम सबके लिये चिन्ता का विषय है. सीएम ने कहा कि जो किसान इस अराजकता फैलाने वाले उपद्रव में शामिल नहीं हुए उन्हें वे नमन करते हैं.
हमारे राज्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिये राज्य सरकार कटिबद्ध है. दिल्ली में जो कुछ हुआ उससे हमारे किसान भाई अच्छी तरह समझ चुके हैं. इस प्रकार सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने का कोई लॉजिक नहीं है, कोई तर्क नहीं हो सकता.
केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून पूर्णतः किसानों के हित में है, इससे किसानों की आये दुगनी होने का लक्ष्य पूरा होगा. उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के व्यापक हित लिये प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर सीएम ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंश कपूर, खजानदास के साथ ही युद्धवीर सिंह आदि उपस्थित थे.

दिल्ली में किसानों के नाम पर हुए उपद्रव को सीएम रावत ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories