सिरसा मोड़ हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख सहायता राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है.

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं.

उन्होंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

मुख्य समाचार

अब कोई भी प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा सकते है फीस, ये है नियम

प्राइवेट स्कूल अक्सर अपनी मनमानी फीस को लेकर सुर्खियों...

देहरादून: सरकारी विभागों में स्थानीय उत्पादों की खरीद के आदेश जारी

देहरादून| राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग और सरकारी...

Topics

More

    मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत-कई लापता

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास यात्रियों से भरी...

    Related Articles